मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन अपराधी गिरफ्तार
मेरठ (उप्र), शनिवार, 20 सितंबर 2025। मेरठ पुलिस ने मारपीट और मोबाइल लूट के एक मामले में वांछित तीन अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नवीद के पैर में गोली लग गई। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (कोतवाली) अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों ने 18 सितंबर की रात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के सोपरसाफ चौराहे पर जाहिदपुर निवासी मनीष पर हमला कर, बंदूक के बल पर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में मनीष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात नरहाड़ा गांव निवासी नवीद, समद और आरिस को गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, नवीद ने पुलिस को बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और चोरी का मोबाइल फोन एक निर्माणाधीन पुल के पास छिपा दिया था। जब पुलिस टीम हथियार और मोबाइल बरामद करने के लिए मौके पर पहुंची, तो नवीद ने अचानक पुलिस पर गोलियां चला दीं।’’ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नवीद के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन ने बताया कि नवीद पर चार, जबकि समद और आरिस पर एक-एक आपराधिक मामला दर्ज है। एक अन्य आरोपी सारिक उर्फ चन्ना की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
