केरल : कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई के आरोपी पुलिसकर्मियों को नहीं हटाने पर यूडीएफ का विरोध प्रदर्शन
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 18 सितंबर 2025। दो साल पहले युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में पिटाई करने के आरोपी अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त ना करने पर भड़के कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो हाल ही में जारी किया गया था। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि यूडीएफ के दो विधायक सनीश कुमार और ए के एम अशरफ मंगलवार से विधानसभा कक्ष के बाहर अनिश्चितकालीन ‘सत्याग्रह’ पर बैठे हैं और तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक सरकार उन आरोपित अधिकारियों को सेवा से नहीं हटाती।
सतीशन ने कहा, "मैं सदन को सूचित करना चाहता हूं कि जब तक सरकार उन पुलिसकर्मियों को बर्खास्त नहीं करती, हमारे दोनों विधायक सत्याग्रह जारी रखेंगे।" गौरतलब है कि मंगलवार को ही विपक्ष ने शून्यकाल के दौरान राज्य में हुई कथित हिरासत में प्रताड़ना की घटनाओं का मुद्दा सदन में उठाया था। यह विरोध तब और तेज हो गया जब कुछ सप्ताह पहले कुन्नमकुलम पुलिस थाने में दो साल पहले हुई युवा कांग्रेस नेता सुजीत की कथित पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
