भारत ने जापान से 1-1 से ड्रॉ खेला
- महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बरकरार
हांगझोउ (चीन), शनिवार, 13 सितंबर 2025। भारत ने शनिवार को यहां महिला एशिया कप के अपने आखिरी सुपर चार मैच में जापान के खिलाफ शुरुआती बढ़त गंवाकर 1-1 से ड्रॉ खेला जिससे उसकी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार है। भारत ने शानदार शुरुआत की। ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में मैदानी गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। लेकिन जापान ने वापसी की और कोबायाकावा शिहो ने हूटर बजने से दो मिनट पहले ही बराबरी का गोल दाग दिया।
यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा ड्रॉ था। इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था। जापान के खिलाफ जीत से भारत सीधे मेजबान चीन के खिलाफ फाइनल में पहुंच जाता। अब भारत की फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें चीन और कोरिया के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर करेंगी। चीन ने सुपर चार चरण में भारत को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
