दिल्ली पुलिस ने मथुरा में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
नई दिल्ली, शनिवार, 13 सितंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोली-बारूद बरामद किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सराय रोहिल्ला पुलिस थाने की एक टीम ने यह अभियान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हथियारों की आपूर्ति संबंधी सूचना के बाद चलाया। इससे पहले एक सितंबर को पुलिस ने अलीगढ़ के जट्टारी पिसावा रोड पर एक अस्थायी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस को दो बंद कमरों में छह तैयार पिस्तौल, अधूरी बनी 12 पिस्तौल, छह कारतूस, 250 से ज्यादा हथियारों के लिए कच्चा माल तथा ड्रिल, ब्लो मशीन और बैरल पाइप जैसे उपकरण मिले थे। पुलिस ने बताया कि इन हथियारों की आपूर्ति और वितरण में शामिल नेटवर्क की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
