पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने बाढ़ प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया
चंडीगढ़, मंगलवार, 02 सितंबर 2025। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्यपाल कटारिया ने बाढ़ प्रभावित जिलों के अपने दौरे की शुरुआत फिरोजपुर से की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समयबद्ध सहायता और प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। बैठक में फिरोजपुर की उपायुक्त दीपशिखा शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
अधिकारियों के अनुसार, राज्यपाल कटारिया मंगलवार को ही बाद में तरनतारन का दौरा करेंगे। वह बुधवार को अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट तथा इसके अगले दिन होशियारपुर और श्री आनंदपुर साहिब का दौरा करेंगे। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी छोटी नदियों में पानी उफान पर है जिससे पंजाब के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ से अब तक गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर सहित कुल 12 जिले प्रभावित हुए हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
