इस साल रामलीला आयोजन अधिक भव्य और बेहतर होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 31 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल रामलीला आयोजन अधिक भव्य और बेहतर होगा। लव कुश रामलीला समिति के भूमि पूजन समारोह में शामिल हुईं मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल समारोह पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और बेहतर होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘रामलीला समितियों ने हमसे अपनी समस्याएं साझा की थीं और मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि इस साल ये समस्याएं नहीं आएंगी। हमने सभी तरह की अनुमतियों के लिए एकल खिड़की मंजूरी व्यवस्था लागू की है।’’
Similar Post
-
तमिलनाडु में 50 प्रतिशत घरों को जल जीवन मिशन से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी: कैग रिपोर्ट
चेन्नई, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। तमिलनाडु में प्रत्येक ग्रामीण ...
-
सत्य निकेतन हादसा: घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ...
-
वायुसेना जैसलमेर के पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक ‘ड्रोनथॉन’ आयोजित करेगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। भारतीय वायु सेना राजस्थान म ...
