अमनदीप ने जीता डब्ल्यूपीजी के 12वें चरण का खिताब
होसुर, शुक्रवार, 29 अगस्त 2025। अमनदीप द्राल ने शुक्रवार को यहां अंतिम दिन एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के के 12वें चरण का खिताब अपने नाम किया। अमनदीप की यह 2025 सत्र में दूसरी जीत है। उन्होंने तीन दिन में कुल दो अंडर 214 का स्कोर बनाया। उन्होंने युवा अनन्या गर्ग को पछाड़ा जो 2024 में हीरो डब्ल्यूपीजीटी की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उदीयमान गोल्फर रही थीं। वह अंतिम दो होल में एक शॉट की बढ़त बनाए थीं लेकिन अनुभवी अमनदीप खिताब जीतने में कामयाब रहीं। अमनदीप इस तरह इस साल एक से ज्यादा बार खिताब जीतने वाली दूसरी गोल्फर बन गईं। वाणी कपूर ने इस साल चार और स्नेहा सिंह ने दो ट्राफी जीती हैं।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
