हरित केरलम मिशन ने जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 24 अगस्त 2025। मीठे पानी के स्रोतों में पाए जाने वाले अमीबा के कारण होने वाली ‘अमीबिक एन्सेफलाइटिस’ जैसी घातक बीमारियों के मामलों के सामने आने के बाद, हरित केरलम मिशन ने ऐसी बीमारियों की रोकथाम के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य सरकार की पहल हरित केरलम मिशन ने ‘जल ही जीवन’ अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य साफ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जल जनित बीमारियों के प्रसार को रोकना है।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में जल जनित बीमारियों के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा हाल में विभिन्न विभागों और मिशनों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसके बाद यह नयी पहल शुरू की गई है। इस माह की शुरुआत में राज्य के कोझिकोड जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची की दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण ‘अमीबिक एन्सेफलाइटिस’ के कारण मौत हो गई थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष जिले में इस दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण का यह संभवतः चौथा मामला था। ऐसी बीमारियों की रोकथाम के लिए यह नया अभियान 30-31 अगस्त को कुओं के जल शुद्धिकरण (क्लोरीनेशन) के साथ शुरू होगा और एक नवंबर तक जारी रहेगा।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
