नासिक में दो मंजिला मकान ढहने से नौ लोग घायल
नासिक, गुरुवार, 21 अगस्त 2025। महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार रात दो मंजिला मकान के ढहने से आठ महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा ओल्ड नासिक इलाके में रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खड़कली क्षेत्र में अनवर शेख का दो मंजिला मकान था। उन्होंने इसे शमा यूसुफ खान के परिवार को किराए पर दे रखा था।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय खान की बेटियां और नाती नातिन भी उनके घर पर मौजूद थीं। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने छह गाड़ियां मौके पर भेजीं और मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ महिलाओं और एक बच्चे को चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि मकान के पास खड़ी एक चारपहिया गाड़ी भी मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
