दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम से उडाने की मिली धमकियां
नई दिल्ली, सोमवार, 18 अगस्त 2025। राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद दहशत फैल गई। पुलिस ने स्कूलों को तुरंत खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। ये धमकियां स्कूलों को ईमेल से भेजीं गईं थीं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी पर शुरुआती तलाशी में उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस टीमें अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से आया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। ये धमकियां डीपीएस द्वारका, मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल (सेक्टर 4, द्वारका) और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल (सेक्टर 10, द्वारका ) सहित कई स्कूलों को भेजी गईं। स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अभिभावकों को बच्चों को वापस बुलाने के लिए के लिए संदेश भेजे और उन्हें स्कूल की तरफ से सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आश्वासन दिया।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
