राजस्थान में दौसा सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 13 अगस्त 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत दुखद है और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ दौसा, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
