जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में सैनिक शहीद
श्रीनगर, बुधवार, 13 अगस्त 2025। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास हुयी मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि उरी सेक्टर के चुरंडा इलाके में बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह बॉर्डर एक्शन टीम का हमला था या चुरंडा इलाके में घुसपैठ की नाकाम कोशिश थी। इस घटना पर सेना या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान नहीं आया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
