मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, मंगलवार, 12 अगस्त 2025। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने थौबल और इंफाल पूर्वी जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की की। पुलिस के अनुसार, थौबल जिले के खोंगजोम थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकचाम मानिंग चिंग इलाके से एक उग्रवादी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने और इंफाल के एक तकनीकी संस्थान के कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में शामिल था। उसके पास से एक .32 पिस्तौल, मैगजीन, विभिन्न कैलिबर के 50 कारतूस, चार इंसास मैगजीन और सिम कार्ड वाले दो मोबाइल फोन जब्त किए। मणिपुर पुलिस ने एक अलग अभियान में सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट थाने के इलाके खुरई चैथाबी लीराक से एक और सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया। वह कथित तौर पर एक प्रतिबंधित संगठन के लिए धन जुटाने के लिए खाबेइसोई इलाके में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल है। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। सुरक्षा बलों ने तीसरे उग्रवादी को भी पुंगडोंगबाम अवांग लीकाई स्थित उसके आवास से पकड़ लिया।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
