शिमला में कार नदी में गिरी, तीन लोगों की मौत
शिमला, बुधवार, 06 अगस्त 2025। शिमला जिले में पब्बर नदी में एक कार के गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना चिरगांव के पास आधी रात के आसपास हुई जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और नदी से शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान हिमांशु, विशाल ठाकुर और अभय के रूप में हुई है। सभी शिमला के चिरगांव क्षेत्र के निवासी थे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
