झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक
नई दिल्ली, रविवार, 03 अगस्त 2025। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का यहां एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन (62) को शनिवार को जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया था और इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अपने आवास के शौचालय में गिर गए थे। सूत्र के अनुसार, रामदास सोरेन शनिवार से जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं और वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
