श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढ़ेर
श्रीनगर, सोमवार, 28 जुलाई 2025। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र दचिगाम के ऊपरी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गये हैं। इन आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना की संयुक्त टुकड़ी द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई थी। सेना की चिनार कोर ने बताया कि भारी गोलीबारी के बीच तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों की कार्रवाई अभी जारी है।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
