डॉसन को शामिल करने से इंग्लैंड को मजबूती मिली है: वॉन
मैनचेस्टर, गुरुवार, 24 जुलाई 2025। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि बायें हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को टीम में शामिल करने से मेजबान टीम को मजबूती मिली है क्योंकि वह ऑलराउंडर हैं और टीम को आवश्यक संतुलन प्रदान करते हैं। शोएब बशीर की चोट के कारण आठ साल के अंतराल के बाद अंतिम एकादश में शामिल किए गए 35 वर्षीय डॉसन ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल को अपनी सातवीं गेंद पर ही आउट करके अपना प्रभाव छोड़ा।
वॉन ने 'टेस्ट मैच स्पेशल' पॉडकास्ट में कहा, ‘‘वह ऐसे क्रिकेटर हैं जिनसे कप्तान अच्छी गेंदबाजी, अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी फील्डिंग की उम्मीद कर सकता है। वह संपूर्ण पैकेज हैं जिनके टीम में रहने से इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में भी मजबूती मिलेगी।’’ डॉसन ने इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उन्होंने काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके इंग्लैंड की टीम में वापसी की।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
