दिल्ली में सितंबर में चार दिवसीय मध्यस्थता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 जुलाई 2025। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सितंबर में दिल्ली मध्यस्थता सप्ताहांत के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा। एक बयान में कहा गया है कि चार दिवसीय कार्यक्रम 18 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई संबोधित करेंगे। केंद्र ने कहा कि कार्यक्रम में दुनिया भर से प्रख्यात न्यायविद, अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ, संस्थाओं के प्रतिनिधि, वकालत करने वाले लोग, नीति निर्माता और शिक्षाविद भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश स्टीफन गेगेलर कार्यक्रम में मुख्य भाषण देंगे। दिल्ली उच्च न्यायालय के तत्वावधान में स्थापित किया गया दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान कराता है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
