असम में छह करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 20 जुलाई 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य के कछार जिले में छह करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर शनिवार देर शाम एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर ढोलाई थाना क्षेत्र के सप्तग्राम इलाके में कछार पुलिस द्वारा मादक पदार्थ रोधी अभियान शुरू किया गया।’’ उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 6.22 करोड़ रुपये मूल्य की 1.22 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। शर्मा ने कहा, ‘‘इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस को बधाई।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
