तमिलनाडु : गम्मीडीपूंडी में लोहे के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग
चेन्नई, शुक्रवार, 18 जुलाई 2025। शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर गम्मीडीपूंडी ‘सिपकॉट’ (एसआईपीसीओटी) औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के एक कबाड़ भंडारण गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल तथा बचाव सेवा के कर्मचारी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को संदेह है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
अमेरिकी बैंड ‘गन्स एन’ रोजेज’ 17 नवंबर को असम के गुवाहाटी में प्रस्तुति देगा
गुवाहाटी, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। मशहूर अमेरिकी हार्ड रॉक बैंड ...
-
भारत, जापान तोक्यो में 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। भारत और जापान इस हफ्ते तोक्य ...
-
‘शीश महल’ को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा यमुना प्रदूषण से ध्यान भटकाने की कोशिश : आप
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 नवम्बर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवा ...
