दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली, बुधवार, 16 जुलाई 2025। दिल्ली के स्कूलों को लगातार तीसरे दिन बुधवार को पाँच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।पुलिस के अनुसार द्वारका के सेंट थॉमस, वसंत कुंज के वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।बम की धमकी के बाद आनन-फानन में एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग की टीम स्कूल परिसर में जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि सोमवार और मंगलवार को भी कई स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
