सेंट स्टीफन कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 जुलाई 2025। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज और द्वारका इलाके में स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद स्कूल और कॉलेज को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खोजी स्वान मौके पर पहुंच परिसर की जांच की हालांकि फिलहाल पुलिस को स्कूल या कॉलेज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने के धमकी मिली थी, हालांकि पुलिस जाँच स्कूल परिसर में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिले हैं।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
