सपा ने गुरुग्राम में ऑटो चालक की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया
लखनऊ, सोमवार, 14 जुलाई 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक ऑटो चालक की मौत के लिए सोमवार को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराया और उस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। सपा के मीडिया प्रकोष्ठ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा “उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला शैलेंद्र पिछले हफ्ते गुरुग्राम (हरियाणा) में जलभराव के चलते एक खुले नाले में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।” पोस्ट में सपा ने आरोप लगाया, “भाजपा शासित सभी राज्यों में कमोबेश ऐसे ही हालात हैं और सरकारी अनदेखी, लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के कारण लगातार लोगों की मौत हो रही हैं।”पार्टी ने मांग की, “इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार मृतक के परिजनों को तत्काल एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे और उसके भरण-पोषण की जिम्मेदारी ले। भाजपा के लोगों को भ्रष्टाचार बंद करना चाहिए।” पिछले बुधवार को ऑटो चालक शैलेंद्र की जलभराव के दौरान एक खुले नाले में कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई थी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
