दिल्ली: शालीमार बाग में बिजली के तार को भूमिगत करने की परियोजना शुरू
नई दिल्ली, शनिवार, 12 जुलाई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र में बीएच ब्लॉक, जनता फ्लैट्स कॉलोनी में बिजली के ओवरहेड तार को हटाने और उन्हें भूमिगत करने के लिए एक प्रायोगिक परियोजना शुरू की है। इस परियोजना की लागत आठ करोड़ रुपये है और इसके तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना की शुरुआत करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना घनी बस्ती वाली कॉलोनी को तार के जाल से मुक्त करके उसकी सूरत बदल देगी।
ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने सहमति जताते हुए कहा कि यह परियोजना सभी मौसमों में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं रेखा गुप्ता ने 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली के ओवरहेड तार को भूमिगत करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी. बसाक के अनुसार, लगभग 10 किलोमीटर बिजली की लाइनें भूमिगत बिछाई जाएंगी।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
