बाबा के वेश में घूम रहे बंगलादेशी नागरिक सहित 25 ढोंगी गिरफ्तार
देहरादून, शुक्रवार, 11 जुलाई 2025। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुवार से शुरू हुए 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत शुक्रवार को ही देहरादून पुलिस ने एक बंगलादेशी नागरिक सहित कुल 25 छद्मवेष वाले ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने साधु-संतों का भेष धारण कर, सड़क किनारे बैठे ऐसे व्यक्तियों से स्वयं पूछताछ की। थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र में उन्होंने सड़क किनारे बैठ, लोगों को अपना शिकार बना रहे ऐसे ही कई व्यक्तियो से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की तो अपने प्रोफेशन सम्बंध में वे कोई सन्तोष जनक उत्तर नही दे पाये और न ही ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाये। जिस पर उक्त सभी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से हिरासत में लेते हुए उन्हें 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे कुल 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से सहसपुर क्षेत्र में बाबा के भेष में घूम रहा एक बंगलादेशी नागरिक भी पुलिस की गिरफ्त में आया जिसके विरूद्ध थाना सहसपुर पर विदेशी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि एलआईयू तथा आईबी की टीमों द्वारा उक्त बांग्लादेशी नागरिक रूकन रकम उर्फ शाह आलम (26), पुत्र आबूर, निवासी ग्राम साखीपुर, जिला टंगाईल, ढाका, बंगलादेश , पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 20 से अधिक लोग अन्य राज्यों के रहने वाले हैं।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
