सिलीगुड़ी में ट्रक, वैन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
कोलकाता, सोमवार, 07 जुलाई 2025। पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के समीप सोमवार को एक पिकअप वैन और एक ट्रक के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य का उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पिकअप वैन एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी तभी उसकी बागडोगरा में ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। घटना से मुख्य सड़क पर यातायात जाम लग गया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
