असम में 43 किलोग्राम से अधिक अफ़ीम जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, शनिवार, 05 जुलाई 2025। असम के कार्बी आंगलोंग जिले से तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की अफ़ीम जब्त की गई है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को एक वाहन को रोक कर तलाशी लिए जाने के बाद की गई। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक नियमित जांच के दौरान ‘6 माइल’ रोड़ पर रोके गए वाहन से 2.5 करोड रुपये मूल्य की 43.5 किलोग्राम अफ़ीम बरामद की गई और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
