मणिपुर: उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
इंफाल, शनिवार, 05 जुलाई 2025। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के सदस्य को शुक्रवार को जिले के मोइरंगखोम इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने चुराचांदपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बरामद की गई वस्तुओं में राइफलें, कारतूस, पिस्तौल और हथगोले शामिल हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
