हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में सिलेंडर विस्फोट में प्रवासी मजदूर की मौत
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), शुक्रवार, 04 जुलाई 2025। हमीरपुर के जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमरे के अंदर मौजूद छह अन्य मजदूर बाहर निकलने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि मजदूरों का समूह बृहस्पतिवार शाम को हमीरपुर पहुंचा और उखली गांव में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस के एक कमरे में ठहरा था।
पुलिस ने बताया कि जब रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ तब मजदूर अपने लिए खाना बना रहे थे। हादसे में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमरे में मौजूद छह अन्य लोग बाहर भागने में सफल रहे। पुलिस ने फिलहाल मृतक मजदूर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। विस्फोट से पूरा इलाका हिला गया, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि धमाका किस कारण हुआ। विस्फोट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सदर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
केदारनाथ मंदिर की आय 2024-25 में 34 प्रतिशत बढ़कर 71.06 करोड़ रुपये हुई
देहरादून, मंगलवार, 12 मई 2026। केदारनाथ मंदिर की वित्त वर्ष 2024-25 म ...
-
नीट प्रश्न पत्र लीक होने से 23 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ: तेजस्वी यादव
पटना, मंगलवार, 12 मई 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और ...
-
पश्चिम एशिया संघर्ष न सुलझा तो ऊर्जा संकट बढ़ेगा: फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, मंगलवार, 12 मई 2026। नेशनल कांन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक ...
