भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल जिले में दो बमों को किया निष्क्रिय
ईटानगर, शुक्रवार, 04 जुलाई 2025। भारतीय वायुसेना की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश में कामले जिले के रिग्यू गांव में दो बमों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये बम 26 मई को भारतीय वायुसेना के डोलम फायरिंग रेंज से कुछ किलोमीटर की दूरी पर पड़े मिले थे। डोलुंगमुख उप-मंडल अधिकारी नबाम तरंग ने बताया कि प्रशासन ने जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है तथा संबंधित रक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भारतीय वायुसेना की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक अभियान चलाया। तरंग ने कहा, ‘‘स्थिति को पूरी सावधानी और दक्षता के साथ संभाला गया।’’
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
