दौसा में कैंटर से टकराई कार, चार लोगों की मौत
दौसा, शनिवार, 28 जून 2025। राजस्थान में दौसा के कोतवाली थाना क्षेत्र में कार और कैंटर की टक्कर में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हरियाणा में रोहतक के चार लोग कार से राजस्थान में मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे दौसा में कलेक्ट्रेट चौराहे पर अचानक कार से आगे जा रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगाये और कार टैंकर के पीछे घुस गयी। जिससे कार में बैठे चारों लाेग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार में सवार दीपांशु, उसकी बहन साक्षी, उसकी मां प्रमिला और एक अन्य राजबाला को कार से निकालकर दौसा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
