पुरुलिया में दो वाहनों की भिडंत में नौ लोगों की मौत
कोलकाता, शुक्रवार, 20 जून 2025। झारखंड की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह भारी भरकम सामान से लदे बड़े ट्रक और जीप की भिड़ंत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नामसोल में आज तड़के हुई। ये सभी लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बोलेरो जीप से घर लौट रहे थे। सभी पीड़ित पड़ोसी राज्य झारखंड के निमड़ी क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने बताया कि 18 पहियों वाले बड़े ट्रक और जीप की भिड़ंत के बाद ट्रक भी पलट गया। जीप में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
