बम की सूचना के बाद इंडिगो के विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिग
कोच्चि, मंगलवार, 17 जून 2025। कोच्चि से ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचने के वाद दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी के बाद मंगलवार को नागापुर में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। यह विमान मस्कट से कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा था और वहां से सुबह 9.31 बजे दिल्ली के लिए घरेलू उड़ान के रूप में रवाना हुआ था। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधिकारिक ईमेल आईडी पर इंडिगो की उड़ान में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस कंट्रोल ब्यूरो (बीएपीसी) को बुलाया गया और धमकी को विशिष्ट घोषित किया गया। सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद 157 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ विमान दिल्ली के लिए रवाना होगा।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
