अमेठी में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालु घायल
अमेठी (उप्र), रविवार, 15 जून 2025। अमेठी जिले में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कमरौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सिरियारी गांव के पास एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी), कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी। उसने बताया कि इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए जिसमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। कार सवार लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए फरीदाबाद (हरियाणा) से वाराणसी जा रहे थे। पुलिस के अनुसार घायलों को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
