दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में 100 फुट ऊंचा मोबाइल टावर गिरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, रविवार, 15 जून 2025। दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रविवार तड़के तेज हवा और बारिश के कारण 100 फुट ऊंचा एक मोबाइल टावर गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सफदरजंग एन्क्लेव के बी-2 ब्लॉक के निवासियों के अनुसार, यह घटना तड़के करीब चार बजे उस समय हुई जब तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बी-2 सफदरजंग एन्क्लेव में भारी विरोध के बावजूद लगाया गया मोबाइल टावर बीती रात गिर गया। सोचिए, अगर यह दिन में गिरता या बी-2 की इमारतों की ओर गिरता तो क्या होता? ऐसी लापरवाही आपराधिक है!”
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
