ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल रोधी अभियान के दौरान विस्फोट में सीआरपीएफ अधिकारी की मौत
भुवनेश्वर/चाईबासा, शनिवार, 14 जून 2025। ओडिशा-झारखंड सीमा पर शनिवार को नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले एएसआई सत्यवान कुमार सिंह (34) उस टीम का हिस्सा थे जो 27 मई को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक पत्थर खदान के पास से माओवादियों द्वारा लूटे गए विस्फोटकों की तलाश में सारंडा जंगल में तलाश अभियान चला रही थी। इसने बताया कि ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम का तलाश अभियान जारी था और इसी दौरान आईईडी विस्फोट हुआ। अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यवान को विस्फोट में बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल राउरकेला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
