ठाणे की अदालत ने मकोका के तहत दर्ज डकैती मामले में नौ आरोपियों को बरी किया
ठाणे, मंगलवार, 16 दिसंबर 2025। ठाणे की एक अदालत ने 2016 में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज डकैती के मामले में नौ लोगों को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा है साथ ही मकोका की धारा 2(1)(ई) में परिभाषित अपराध आरोपियों के खिलाफ साबित नहीं हुआ है। विशेष न्यायाधीश (मकोका मामले) वी.जी. मोहिते ने 12 दिसंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘ इसलिए, केवल पिछले आरोपपत्र की प्रतियां एकत्र करना और अधिनियम की धारा 23(2) के तहत स्वीकृति आदेश का हवाला देना मकोका की धारा 3 के तहत अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है।’’
अभियोजन ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने 18 जुलाई 2016 को पड़ोसी जिले पालघर के तलासरी में एक परिवार को धमकाया, उन्हें बंधक बनाया और उनके घर से नकदी और आभूषण लूट लिए। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती), 397 (डकैती या चोरी के दौरान हत्या या गंभीर चोट का प्रयास), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) और मकोका की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने अभियोजन पक्ष के सबूतों, खासकर आरोपियों की पहचान और लूटी गई चीजों की बरामदगी को अविश्वसनीय और कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण पाया।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
