महबूबा मुफ्ती ने ईरान पर इजराइल के हमले की निंदा की
श्रीनगर, शुक्रवार, 13 जून 2025। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को ईरान पर इजराइल के हमले की कड़ी निंदा की। मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान पर इजराइल का हमला एक ऐसे देश द्वारा किया गया एक और बेशर्मी भरा कृत्य है जो दुष्टता की राह पर चल पड़ा है। वैश्विक समुदाय, विशेष रूप से अमेरिका नीत पश्चिमी ताकतों की चुप्पी चिंताजनक और भयावह है। यह चुप्पी मौन स्वीकृति के समान है।’’
मुफ्ती ने कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव के मामले में अमेरिका यह कहने से कभी नहीं चूकता कि तनाव को बढ़ने से रोकने में उसकी मध्यस्थता अहम रही है, ‘‘लेकिन जब बात गाजा पर इजरायल की लगातार बमबारी या ईरान पर उसके हालिया हमले की आती है तो वही तत्परता गायब हो जाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ये दोहरे मापदंड वैश्विक शांति और स्थिरता को खतरे में डालते हैं।’’ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने तथाकथित मुस्लिम देशों की ‘गहरी चुप्पी’ को भी ‘परेशान करने वाला’ बताया, जो ‘इस तरह के घोर अन्याय के सामने इस तरह खामोश बैठे हैं, जैसे उनका अस्तित्व ही न हो।’’ मुफ्ती ने कहा, ‘‘उनकी निष्क्रियता न केवल निराशाजनक है बल्कि यह उन उद्देश्यों के प्रति विश्वासघात है जिनके लिए वे खड़े होने का दावा करते हैं।’’
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
