कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेगी
अमरावती, बुधवार, 11 जून 2025। महाराष्ट्र कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान गंभीर अनियमिततायें करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की अमरावती ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष बबलू देशमुख ने बुधवार को आयोग की निंदा करते हुये कहा कि आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में है, जिसके विरोध में 14 जून को शाम पांच बजे अमरावती में मशाल जुलूस निकालकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जायेगी। देशमुख ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनावी धोखाधड़ी के सबूत पेश करने के बावजूद चुनाव आयोग ने इस बाबत कोई जवाब नहीं दिया है।
उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य इन अनियमितताओं को उजागर करना और भविष्य के चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता की रक्षा के लिए सुधारात्मक उपायों पर दबाव डालना है। यह जुलूस जिला कलेक्टर आशीष यारिकर को ज्ञापन सौंपने के साथ शुरू होगा और अरुण चौक पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास समाप्त होगा। देशमुख ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और मतगणना प्रक्रिया में कई संदिग्ध तत्वों की ओर इशारा किया, जिनमें मतदाता सूचियों में तकनीकी गड़बड़ियां और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर संदेह पैदा हुआ है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
