श्रेयस अय्यर की मुंबई फाल्कंस का सामना टी20 मुंबई फाइनल में मराठा रॉयल्स से
मुंबई, बुधवार, 11 जून 2025। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना टी20 मुंबई लीग के फाइनल में बृहस्पतिवार को मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा । अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते हैं । सेमीफाइनल में इसने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया । अय्यर सेमीफाइनल में एक ही रन बना सके लेकिन फाइनल में इस गलती को सुधारना चाहेंगे । कुछ रोज पहले ही आईपीएल फाइनल हारने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर खिताब जीतने को बेताब होंगे । दूसरे सेमीफाइनल में मराठा रॉयल्स ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया । कप्तान सिद्धेश लाड ने 52 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाये । रॉयल्स के रोहन राजे ने पांच विकेट चटकाये ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
