भारतीय जूनियर महिला टीम ने बेल्जियम को 2 -1 से हराया
एंटवर्प, बुधवार, 11 जून 2025। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 2 . 1 से हराकर यूरोप दौरे पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की । लालथांटलुआंगी (35वां मिनट) और गीता यादव (50वां मिनट) ने भारत के लिये गोल किये । पहला हाफ गोलरहित रहा । भारत के लिये पहला गोल लालथांटलुआंगी ने पेनल्टी स्ट्रोक पर किया । बेल्जियम के लिये आखिरी क्वार्टर में वान हेलेमोंट (48वां मिनट) ने बराबरी का गोल दागा । इसके दो मिनट बाद ही हालांकि गीता ने विजयी फील्ड गोल किया । इसके बाद भारत ने आखिरी दस मिनट बेल्जियम के हमलों का जमकर सामना किया और कोई गोल नहीं गंवाया । पहले मैच में भारत ने बेल्जियम को 3 . 2 से मात दी थी । अब भारतीय टीम 12 जून को तीसरा और आखिरी मैच खेलेगी ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
