आस्ट्रेलिया ने सउदी अरब को हराकर विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया
मेलबर्न, बुधवार, 11 जून 2025। कोनोर मेटकाफे ने आस्ट्रेलिया के लिये पहला गोल किया और सउदी अरब पर 2 . 1 से जीत के साथ टीम को लगातार छठी बार विश्व कप में जगह दिलवाने में सूत्रधार की भूमिका निभाई । मिचेल ड्यूक ने दूसरा गोल किया । आस्ट्रेलिया को विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिये पांच गोल के अंतर से हार टालनी थी । मेटकाफे ने हाफटाइम से ठीक पहले गोल दागा जबकि ड्यूक ने 48वें मिनट में हेडर लगाया । सउदी अरब के लिये 19वें मिनट में अब्दुल रहमान अल ओबुद ने गोल किया था । आस्ट्रेलिया के लिये सौवां मैच खेल रहे गोलकीपर मैट रियान ने पांच गोल बचाये जिनमें आखिरी क्षणों में मिली पेनल्टी भी थी । इससे पहले जापान ने इंडोनेशिया को 6 . 0 से मात देकर लगातार आठवीं बार विश्व कप में जगह बनाई । वहीं दक्षिण कोरिया ने कुवैत को 4 . 0 से हराकर लगातार 11वीं बार विश्व कप में प्रवेश किया ।
ओमान से 1 . 1 से ड्रॉ खेलने के बाद फलस्तीन दौड़ से बाहर हो गया । एशिया आस्ट्रेलिया से जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन क्वालीफाई कर चुके हैं । एशिया से तीसरे चौथे स्थान पर रही छह टीमों में से दो और क्वालीफाई करेंगी और यह दौर अक्टूबर में खेला जायेगा । ये टीमें ओमान, कतर, ईराक, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात हैं ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
