भारतीय रेसवॉकर प्रियंका गोस्वामी ने सत्र की पहली जीत दर्ज की
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 जून 2025। भारत की रेसवॉकर प्रियंका गोस्वामी ने सत्र की पहली जीत दर्ज करते हुए इंसब्रुक में आस्ट्रियन रेसवॉकिंग चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया । गोस्वामी ने 47 मिनट और 54 सेकंड का समय निकाला । उनके नाम 20 किलोमीटर रेसवॉक में एक घंटे, 28.45 मिनट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है । दस किलोमीटर में उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 45 मिनट और 47 सेकंड का है जो उन्होंने 2022 में बनाया था । गोस्वामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल्स पर लिखा ,‘‘ एक मिनट के दंड के बावजूद मैने स्वर्ण जीता जो आसान नहीं था । बुखार और दंड के बाद यह मुश्किल था ।’’ वह मई में मेलबर्न में एथलेटिक्स् विक्टोरिया वॉकिंग चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थी । इंसब्रुक में पुरूषों की 35 किलोमीटर रेसवॉक में संदीप कुमार दूसरे और राम बाबू तीसरे स्थान पर रहे ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
