गुजरात उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली, झूठी सूचना साबित हुई
अहमदाबाद, सोमवार, 09 जून 2025। गुजरात उच्च न्यायालय को सोमवार को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जो परिसर की गहन जांच के बाद फर्जी निकली। पुलिस ने यह जानकारी दी। जोन-1 के प्रभारी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सफीन हसन ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे गुजरात उच्च न्यायालय के आधिकारिक आईडी पर ईमेल भेजा, जिसमें दावा किया गया कि अदालत भवन में शाम को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से विस्फोट होगा।
हसन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘संदेश भेजने वाले ने धमकी दी थी कि शाम को उच्च न्यायालय की एक इमारत में आईईडी विस्फोट होगा। धमकी के बारे में पता चलने पर स्थानीय पुलिस बम निरोधक दस्ते की छह टीम के साथ मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।’’ उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पुलिस ने अहमदाबाद के सरखेज-गांधी राजमार्ग पर स्थित परिसर की गहन जांच की, जिसमें सभी अदालती इमारतें, चैंबर, साथ ही पार्क की गई और आने वाली कारें शामिल थीं। अधिकारी ने बताया कि परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। डीसीपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने सोमवार को अदालत का दूसरा सत्र रद्द कर दिया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
