पंजाब: सीमा पार से हथियार तस्करी में संलिप्तता के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद
चंडीगढ़, शुक्रवार, 06 जून 2025। पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी में कथित रूप से संलिप्तता के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर बताया कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर की आतंकवाद विरोधी टीम ने दो व्यक्तियों सुखचैन सिंह और जुगराज सिंह को गिरफ्तार किया है, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने आठ हथियार भी बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पाकिस्तान स्थित तस्कर नूर से मिली अवैध हथियारों की खेप ले जाते समय रोका गया। उनके पास से तीन ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, चार पीएक्स5 पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की गई। डीजीपी ने आगे बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और इसके अतिरिक्त संचालकों की पहचान करने तथा तस्करी गिरोह के पूरे क्षेत्र का पता लगाने के लिए जांच की गईं। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ऐसे गिरोहों का सफाया करने तथा राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
