यात्रियों के लिए शनिवार से शुरू हो जाएगी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 जून 2025। जम्मू कश्मीर में कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा सात जून से व्यावसायिक परिचालन प्रारंभ करेगी। उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के बाद यात्रियों को आईआरसीटीसी के पोर्टल पर इन ट्रेनों के टिकट बुक करने का विकल्प मिल जाएगा। उत्तर रेलवे के अनुसार कटरा से श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत ट्रेन दिन में चार चक्कर लगाएंगी।
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस ट्रेन में दो श्रेणियां चेयर कार (सीसी) और एक्जिक्यूटिव क्लास (ईसी) हैं और इनका टिकट मूल्य क्रमश: 715 रुपये और 1,320 रुपये है।’’ पहली ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी और 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यही ट्रेन अपराह्न 2 बजे श्रीनगर से वापस आएगी और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचेगी। यह ट्रेन सेवा मंगलवार को उपलब्ध नहीं होगी। इसी तरह एक और ट्रेन कटरा से अपराह्न 2:55 बजे चलेगी और शाम 5:53 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यही ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर से वापस आएगी। यह सेवा बुधवार को संचालित नहीं होगी। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लगभग 3 घंटे की यात्रा के दौरान, अभी ट्रेनें केवल बनिहाल में रुकेंगी, लेकिन बाद में अन्य ठहराव पर भी निर्णय लिया जाएगा।’’
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
