श्रीहरि नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय निकाला
नई दिल्ली, सोमवार, 02 जून 2025। ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने 20वीं सिंगापुर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। तोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को सिंगापुर स्पोर्ट्स स्कूल में 1:48:66 सेकंड का समय निकालकर सजन प्रकाश के 2021 में निकाले गए 1:49.73 सेकंड के समय को पीछे छोड़ा। नटराज ने इससे पहले 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। तैराकी में किसी समय को राष्ट्रीय रिकार्ड तभी माना जाता है जब उसे राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में हासिल किया गया हो। इसलिए अन्य प्रतियोगिताओं में दर्ज समय को सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय कहा जाता है।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
