मक्कल निधि मय्यम ने संस्थापक कमल हासन को अपना राज्यसभा उम्मीदवार नामित किया
चेन्नई, बुधवार, 28 मई 2025। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की सहयोगी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके अध्यक्ष कमल हासन 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उसके उम्मीदवार होंगे। एमएनएम की प्रशासनिक समिति ने यहां एक बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख हासन को उच्च सदन के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया और औपचारिक रूप से सहयोगी दलों से समर्थन का अनुरोध किया। द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा एमएनएम को राज्यसभा की एक सीट आवंटित करने की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद पार्टी ने हासन को अपने उम्मीदवार के रूप में नामित किया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले द्रमुक और हासन की पार्टी एमएनएम ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
