अगर जलभराव हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, सोमवार, 26 मई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर किसी भी इलाके में जलभराव की सूचना मिली तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई भी झुग्गी बस्ती तब तक नहीं तोड़ी जाएगी जब तक कि वहां रहने वालों को पक्का घर न दे दिया जाए। गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली में अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में सीवर, गैस और पानी की पाइपलाइन के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले माह अधिकारियों को हर जलभराव बिंदु के लिए जिम्मेदार बनाया गया था और हाल ही में हुई बारिश में मिंटो ब्रिज अंडरपास के जलमग्न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि जलभराव बिंदुओं की निगरानी के लिए तैनात अधिकारी अपना काम ठीक से करें, नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।’’
गुप्ता ने ‘आम आदमी पार्टी’ पर व्हॉट्सएप के जरिए झुग्गियों को ढहाने के बारे में झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के माध्यम से झुग्गियों में नालियों, गलियों, शौचालयों और पार्कों के लिए बजट में 700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मैं झुग्गीवासियों से वादा करती हूं कि आपको पक्के घर दिए जाएंगे और तब तक आप अपनी झुग्गियों में सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षित रहेंगे।’’
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
