दिल्ली में सुबह हल्की बारिश, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी
नई दिल्ली, सोमवार, 26 मई 2025। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई और आज के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है जो इस मौसम के हिसाब से अब भी कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत रहा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 95 दर्ज किया गया जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
